Sandalwood Cultivation Business : आज के टाइम में हर किसी को पैसा बहुत प्यारा है और पैसा कमाना हर कोई चाहता है। कोई नौकरी कर के पैसा कमा रहा है तो कोई बिज़नेस ( Business ) शुरू कर के पैसा छाप रहा है। अक्सर बिज़नेस शुरू करने वाले काफी मजे में रहते है क्यूंकि बिज़नेस से अधिक कमाई हो जाती है। हमारा देश एक किसान देश है जहाँ के लोग खेती करना ज्यादा पसंद करते है। कई लोग खेती के साथ बिज़नेस ( Farming Business Idea ) भी करना शुरू कर देते है।
अगर आपके घर पर भी खाली जमीन पढ़ी है और आप उस पर कोई बिज़नेस ( Business ) शुरू करना चाहते है तो आप सही सोच रहे है। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है और आप नौकरी नहीं करना चाहते है तो आप अपना खुद का एक खेती वाला बिज़नेस शुरू कर सकते है जिससे आप अधिक से अधिक कमाई कर सकोगे। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में खेती से जुड़ा एक शानदार बिज़नेस आइडिया ( Farming Business Idea ) लेकर आए है जिसे आप अपने गांव में रह कर शुरू कर सकते है।
इस आर्टिकल के लास्ट में आपको महत्वपूर्ण लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आपलोग सुविधापूर्वक इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
ये बिज़नेस बना देगा आपको लखपति : Sandalwood Cultivation Business
दोस्तों आज हम जिस खेती के बिसनेस की बात करने वाले है वो चंदन की खेती का बिज़नेस ( Sandalwood Cultivation Business ) है जिसे आप अपने गांव में रह कर शुरू कर सकते है। चंदन एक परजीवी पौधा होता है। चंदन के पेड़ की खासियत यह है की ये बहुत ही खुशबूदार होता है। इसकी लड़किया बाजार में लाखो रुपये में बिकती है इसलिए इसकी डिमांड पुरे भारत में सबसे ज्यादा रहती है।
चंदन की खेती ( Business ) करने के लिए आपको पहले सरकार से परमिशन लेनी होती है। आपको बता दे की इसे जीवित रहने के लिए किसी के सहारे की जरूरत होती है मतलब कि उसके साथ एक पोस्ट पौधे की जरूरत होती है। चंदन के पौधों को लगाने के बाद 10 से 15 साल के बाद में लकड़ी मिलना शुरू हो जाता है।
कैसे शुरू करें बिजनेस – Sandalwood Cultivation Business
अगर आप भी चंदन की खेती का बिज़नेस ( Sandalwood Cultivation Business ) शुरू करना चाहते है तो आपको पहले इसके बारे में सभी जानकारी होना चाहिए तो आपको बता दे की चंदन की खेती को तैयार होने में 12 से 15 साल का टाइम लगता है। वैसे तो 8-10 साल में भी इसकी लकड़ी और तेल निकाला जा सकता है।
लेकिन अधिकतम लाभ के लिए 15 साल तक इंतजार करना फायदेमंद है। महक काफी खुशबूदार होती है जिसकी वजह से इसकी चोरी और काटने का डर रहता है। इसलिए आपको चंदन के पेड़ की देखभाल बहुत ज्यादा करनी होती है। चंदन का पौधा रेतीले और बर्फीले इलाकों को छोड़कर हर जगह तैयार किया जा सकता है।
चंदन की खेती के लिए जरूरी जलवायु व मिट्टी : Sandalwood Cultivation Business
आपको बता दे की अगर आप भी चंदन की खेती का बिज़नेस ( Sandalwood Cultivation Business ) शुरू कर रहे है तो आपको इसके लिए बहुत ध्यान रखना होगी की इसकी खेती किस मिट्टी में की जाती है और इसके लिए जलवायु कौनसी सही है। आपको बता दे की चंदन की खेती के लिए 600 से 1,200 मिमी वर्षा वाले क्षेत्र एक बेहतर है।
इसकी खेती आप जिस जगह पर कर रहे है वहाँ का तापमान 12°C से 35°C के बीच होना चाहिए। चंदन की खेती के लिए लाल, बलुई या काली मिट्टी जिसमें जल निकासी अच्छी हो वो एक उत्तम जगह मानी जाती है।
लागत और मुनाफा : Sandalwood Cultivation Business
अगर हम बात करे चंदन की खेती के बिज़नेस ( Sandalwood Cultivation Business ) में लगने वाली लागत की तो आपको बता दे की यदि आप एक एकड़ में इसकी खेती करते है तो आपको 2 से 3 लाख रुपये का खर्च आएगा। जब पेड़ लगाए हुए 15 साल होंगे तो आपको ये तगड़ी कमाई देकर जाएगे।

एक एकड़ में 300 से 400 पेड़ तैयार होते है और इसमें से एक पेड़ में 10 से 15 किलो लड़की निकलती है। यदि आप इसे मार्केट में बेचने जाओगे तो आपको एक किलो लड़की पर 8000 रुपये मिलेंगे। यानि आप 15 साल में एक एकड़ में चंदन की खेती कर के 70 से 80 लाख रुपये कमा सकते है।
निष्कर्ष
Sandalwood Cultivation Business धैर्य रखने वालों के लिए एक बेहतरीन निवेश है। थोड़ी सी प्लानिंग, सही तकनीक और सरकारी नियमों के पालन से आप चंदन की खेती से करोड़ों कमा सकते हैं। यह न केवल आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा।
FAQ
चंदन के पेड़ को तैयार होने में कितना समय लगता है?
चंदन का पेड़ पूरी तरह परिपक्व होने में 12-15 साल का समय लेता है।
चंदन की लकड़ी की कीमत कितनी होती है?
चंदन की लकड़ी की कीमत ₹8,000 से ₹12,000 प्रति किलो तक हो सकती है, जो क्वालिटी और बाजार पर निर्भर करती है।
क्या चंदन की खेती के लिए सरकारी अनुमति जरूरी है?
हां, चंदन की कटाई और बिक्री के लिए वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।







